शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर… चंद घंटे में हुई कार्यवाही.. कोर्ट ने भेजा रिमांड पर

बिलासपुर..शादी का झांसा देकर महिला से 7 साल तक अवैध सम्बन्ध बनाने के मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद तत्परता दिखाते हुए चंद घंटो में ही..आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है..और पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए..उसे फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया है!.

दरअसल पूरा मामला न्यायधानी के सिविल लाइन थाने का है.. जहां पीड़ित महिला ने 9 जुलाई को थाने में लिखित शिकायत दी थी की उसके साथ वर्ष 2018 से मई 2024 तक बिलासपुर निवासी डिसाईपल चर्च ब्रजेश ग्राउंड निवासी सतीश मसीह पिता जशवंत मसीह ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया..जिसके बाद पुलिस ने आलाधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए..दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए..एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर मामला दर्ज करने के चंद घंटो के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर..फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया.. जहां से आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!.

Random Image