तीन बच्चों को जहर देकर माॅ ने किया विषपान

 

अंम्बिकापुर

NEWS 5 BNEWS 5 ANEWS 5 C
सभी को किया गया जिला अस्पताल दाखिल, माॅ सहित दो बच्चे गंभीर
एक माॅ ने अपने ही हाथों अपने तीन बच्चों को कीटनाषक पिलाकर खुुद भी जहर का सेवन कर लिया। गंभीर स्थिति में चारोें को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। घटना शुक्रवार की शाम प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केराड़ांड की है। तीनों बच्चों को जहर देकर माॅ अपनी व अपने बच्चों की मौत का इंतजार घर के एक अंधेरे कमरे में कर रही थी। मौके पर पहुॅचे उसके पति ने जब सभी को गंभीर स्थिति में पड़ा देखा तो तत्काल क्षेत्र के अस्पताल ले गया। आखिर महिला के सामने ऐसी कौन सी मजबूरी या परेषानी होगी, कि उसने ना सिर्फ अपनी बल्कि अपने सभी बच्चों को मौत के मुहॅ में भेजने जैसा कदम उठाया। जिला अस्पताल में महिला व उसके दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक बच्चे की हालत में सुधार आया है। महिला ने ऐसा क्यों किया, फिलहाल इसका कारण अज्ञात बना हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम  केराड़ांड निवासी उमेष का परिवार निम्न वर्ग का होते हुए किसी तरह अपना जीवन जी रहा है। शुक्रवार की दोपहर उसकी 28 वर्षिय पत्नि शान्ति प्रतापपुर बाजार गई थी। वहा से शाम को वह घर वापस आई। उसके आने के बाद पति उमेष बाजार की ओर चले गया। कुछ घंटो बाद जब वह घर वापस आया तो उसकी पत्नि सहित तीनों पुत्र विक्की 6 वर्ष, विवेक 2 वर्ष व विकास 3 वर्ष गंभीर हालत मां एक अंधेरे कमरे में पडे़ थे। सभी के मुहॅ से कीटनाषक की बदबु आ रही थी। आंगन में उसने कीटनाषक की बोतल भी पड़ी देखी। उसने सभी को क्षेत्र के अस्पताल में ले जाकर दाखिल किया। जहाॅ से सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला व उसके दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक बच्चे की हालत में सुधार हुआ है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी भी सवाल बना हुआ है।