Breaking : थोड़ी देर में जारी हो सकती है निगम-मंडलों की सूची… सीएम भूपेश संसदीय सचिवों की ले रहे बैठक… ये है संभावित सूची

रायपुर। संसदीय सचिवों की सूची के बाद अब निगम मंडलों को लेकर बड़ी ख़बर है। बीते दिन पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम ने कहा था कि आज या कल में निगम मंडलों की नियुक्ति की सूची जारी कर दी जाएगी। निगम मंडलों की सूची को भी पार्टी हाई कमान ने स्वीकृति दे दी है।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद अब सीएम भूपेश बघेल संसदीय सचिवों की बैठक ले रहे हैं। विधायक दल की बैठक में निगम मंडल की नियुक्तियों पर चर्चा हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ निगम मंडल की सूची फाइनल हो गई है। इसके साथ ही सूची कुछ देर में जारी कर दी जाएगी। नेताओं की माने तो सूची में सभी का ध्यान रखा गया है। 

जानकारी यह है की निगम मंडलों की सूची दो चरणों में जारी होगी। पहले चरण में पार्टी के बड़े चेहरों को मौका दिया जाएगा। दूसरे चरण में निगम मंडल क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से बटेंगे। कहा जा रहा है कि विधायकों को भी निगम मंडल में जगह मिलेगी।

निगम मण्डल की संभावित सूची

1. अरुण वोरा, विधायक
2. महेंद्र बहादुर, विधायक
3. कुलदीप जुनेजा, विधायक
4. चंदन कश्यप, विधायक
5. भुवनेश्वर बघेल, विधायक
6. दलेश्वर साहू, विधायक

1. करुणा शुक्ला
2. राम गोपाल अग्रवाल
3. गिरीश देवांगन
4. बल्लू पाठक
5. शफीक अहमद
6. अजय अग्रवाल
7. शैलेश नितिन
8. छबीन्द्र कर्मा
9. मिथलेश स्वर्णकार
10. सुभाष धुप्पड़