Big Breaking : छत्तीसगढ़ में कलेक्टर को कोरोना…. दोनों डोज लगवाने के बाद भी हुए संक्रमित… अब मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना संक्रमित हुए है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। और संपर्क आये लोगो को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दिये है।

बता दे की जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार कोरोना वैक्सीन का दूसरा टीका लगवा चुके है। कलेक्टर यशवंत कुमार ने 08 फरवरी को कोरोना का पहला टीका लगवाया था और तीन दिन पहले 08 मार्च को कोरोना का दूसरा टीका लगवाया था। कोरोना वैक्सीन के दो टीके लगने के बाद भी जांजगीर कलेक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्योंकि कलेक्टर यशवंत कुमार मंगलवार को टीएल की बैठक लेने के साथ लगातार जिले में कोरोना वैक्सिनेसन की मॉनिटरिंग करने के लिए बैठक लेते रहे है।