केंद्रीय राज्यमंत्री का दावा चित्रकोट की बाजी हमारे नाम..छल करके जीता लिया था पहला उपचुनाव!..

कांकेर..राज्य विधानसभा की चित्रकोट सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में 21 अक्टूबर को मतदान होने है..और 24 अक्टूबर को मतगणना होनी है..इसी बीच सियासी पारा अपने चरम पर है..और प्रदेश के दो मुख्य राजनैतिक दल इस सीट पर कब्जा जमाने की कशमकश में जुटे है..ऐसे समय मे सरगुजा से भाजपा सांसद व मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए है..

दरअसल जैसे-जैसे उपचुनाव प्रचार की मियाद नजदीक आ रही है..ठीक वैसे ही बस्तर में दोनों ही राजनैतिक दलों के कद्दावर नेताओ ने मोर्चा सम्हाल लिया है..और बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में राज्य के नेताओ का जमावड़ा लग गया है..इसी दौरान कांकेर पहुँची केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिह ने प्रदेश सरकार पर छलपूर्वक दंतेवाड़ा उपचुनाव जीतने का आरोप लगाया है..

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिह ने प्रदेश की कांग्रेस पर प्रशासनिक दबाव बनाकर दंतेवाड़ा उपचुनाव जीतने का आरोप लगाया है..रेणुका सिह यह भी दावा किया है..की भाजपा चित्रकोट उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी..और चुनाव परिणाम भी बेहतर होंगे!..

Whatsapp Group
telegram group