शहर के 500 लोगो ने ली छ्जका की सदस्यता..!

अम्बिकापुर

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 43,44,45 के लगभग 500 लोगो ने आज छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस “जोगी” की सदस्यता लेते हुए सच्ची निष्ठा से पार्टी का काम करने का संकल्प लिया। सदस्यता लेने वालो में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है। इस सम्बन्ध में छजका नेता दानिश रफीक ने बताया की वार्ड क्रामंक 43,44,45 के लोग लगातार कई दिनों से हमारी पार्टी की सदस्यता लेने के लिए पार्टी के नेताओं से संपर्क कर रहे थे जिसके मद्देनजर आज दर्रीपारा में कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमे क्षेत्र के 500 लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल केशरवानी, अतुल सिंह, बसंत पाण्डेय, अरुण मिश्रा, असफाक अली, इरफ़ान सिद्दकी, शिवमंगल सिंह सहित काफी संख्या में छजका कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।