अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..नगर समेत क्षेत्र में बढ़ती सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं से लोग अभी उबर भी नही पाये है कि अब चैन स्नेचिंग की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है।बीते दिनों चैन स्नेचिंग गिरोह के सदस्यों ने एक दिन में दो चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देते हुए नगरवासियों की नींद उड़ा दी है।चैन स्नेचिंग गिरोह के सदस्यों ने साप्ताहिक बाजार एवं नया बसस्टैंड से चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देते हुए दो महिलाओं के गले से लगभग पाँच लाख रुपये का सोने का चैन एवं मंगलसूत्र पार कर दिया।इस घटना के बाद पीड़ित पक्षों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विदित हो कि नगर समेत क्षेत्र में होने वाली सिलसिलेवार चोरी की घटना ने लोगों का जीना हराम कर दिया है।अब बचा खुचा कसर चैन स्नेचिंग गिरोह ने एक दिन में चैन स्नेचिंग की दो घटना को अंजाम देकर पूरा कर दिया।मिली जानकारी अनुसार पहली घटना बुधवार को साप्ताहिक बाजार की है जहाँ सेवानिवृत्त शिक्षक सूर्यकांत गुप्ता की पत्नी दोपहर में सब्जी लेने गई हुई थी।तभी बाजार में शिकार की तलाश में घूम रहे चैन स्नेचिंग गिरोह के सदस्यों ने उन्हें अपना निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने का चैन लूटकर फरार हो गये।पीड़ित पक्ष के बताये अनुसार चैन स्नेचिंग गिरोह ने गले से सोने का जो चैन पार किया उसकी कीमत साढ़े तीन से चार लाख रुपये के आसपास है।
चैन स्नेचिंग की इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी है।दूसरी घटना नए बसस्टैंड की हैं जहाँ चार बजे करीब दशकर्म में शामिल होने ग्राम गेरसा जा रही महिला चैन स्नेचिंग गिरोह की दूसरी शिकार बनी।मिली जानकारी अनुसार ग्राम आमाटोली निवासी सोनिया पैंकरा पति बस्तरिया पैंकरा शाम चार बजे दशकर्म में शामिल होने ग्राम सरगा जा रही थी।इस दौरान वो जैसे ही बस में सवार होने जा रही थी तभी वहाँ बाइक सवार दो युवक पहुँचे और उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गये।जब तक महिला या आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते वो दोनों बाइक सवार नजरो से ओझल हो चुके थे।
पीड़ित पक्ष के बताये अनुसार चैन स्नेचिंग गिरोह द्वारा लूटी गई मंगलसूत्र की कीमत एक से डेढ़ लाख के करीब बताई जा रही है।इस घटना की रिपोर्ट भी पीड़ित पक्ष ने थाने में दर्ज करा दी है।नगर में दिनदहाड़े एक साथ हुई चैन स्नेचिंग की दो घटना से नगर में असुरक्षा एवं भय का माहौल निर्मित हो गया है। इस संबंध में एसडीओपी तुलसिंह पट्टावी ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
