अम्बिकापुर। सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में तीसरी वर्षगांठ और अलंकरण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 62वीं बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट दीपक मेहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अम्बिकापुर डीएसपी अमृत कुजूर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह के दौरान छात्र परिषद का गठन कर चयनित विद्यार्थियों को बैज और पदभार सौंपकर मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कमांडेंट दीपक मेहरा और डीएसपी अमृत कुजूर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, सकारात्मक सोच और जीवन में नेतृत्व क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित किया।
अलंकरण समारोह के साथ-साथ स्कूल की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के हुनर, ऊर्जा और रंगारंग कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल मनोज कर्मकार ने बताया कि इस दोहरे उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, कर्तव्यबोध और समग्र विकास की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला।
