जेल भरो आन्दोलन- 200 से अधिक कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी..!

अम्बिकापुर

धमतरी के सतीश नौरेंगे की हत्या पुलिस मारपीट से होने के बावजुद कार्यवाही नहीं होने, बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं होने, नान घोटाला, सरगुजा में पुल-पुलिया बह जाने व अन्य भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को ब्लॉक स्तर पर जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया गया। अम्बिकापुर संभाग मुख्यालय में कांग्रेसियों ने गांधी चैक से रैली निकाल डाईट कॉलेज के पास पहुंचे और चक्काजाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस द्वारा समझाईश के बाद कांग्रेसियों ने चक्काजाम समाप्त किया और अस्थायी जेल में ही धरना प्रदर्शन कर सरकार पर जमकर निशाना साधा। अम्बिकापुर में 200 से अधिक कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी और देर शाम मुचलके पर छूट गये।

जेल भरो आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी खेलसाय सिंह, ग्रामीण प्रभारी डॉ. प्रेम साय सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ. अजय तिर्की, राजू अग्रवाल, हेमन्त सिन्हा, द्वितेंद्र मिश्रा, बालकृष्ण पाठक, अजय सिंह, आलोक ङ्क्षसह, सतीश बारी, हिमांशु जायसवाल सहित 200 से अधिक कार्यकर्ताओं व जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों सहित जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, यूथ इंटक, सेवादल, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।

mamta-singh-singer-add