तालाब में मछली मारने से मना करने पर महिलाओं की हुई जमकर पिटाई.. जान से मारने की दी धमकी.. मामला हुआ दर्ज

बिलासपुर – बिल्हा के अंतर्गत परसदा के नवा तालाब में मछली मारने आये एक युवक को महिलाओं द्वारा मना किये जाने पर युवक ने कांटे दार डंडे से उनकी पिटाई कर दी जिससे महिलाओं को काफी चोट आई है, महिलाओ द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। चकरभाटा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसदा की एक महिला ने थाने में रिपोर्ट लिखाया है। जिसके बाद पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई है

घटना की जानकारी इस प्रकार है कि, महिला समिति द्वारा गांव के नवातालाब में पिछले 10 सालों से मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। जिसमे गांव के करन सूर्यवंशी नाम का एक व्यक्ति मछली मार रहा था , जिसे महिला समिति की महिलाओ ने मना किया, और आरोपी के मन में खून सवार हो गया और वह महिलाओ को गन्दी गन्दी गाली देने लगा, इतना ही नहीं, आरोपी ने कांटे दार डंडे से महिलाओं की पिटाई भी कर दी, जिसमे प्रार्थी महिला लगन बाई द्वारा बीच बचाव में सर और कलाई में गहरी चोट आई है। इनके सांथ समिति की अन्य महिलाओ को भी चोट आई है। महिलाओ ने बताया की आरोपी द्वारा जान से मारकर तालाब में फेकने की भी धमकी दी गई है। जिसकी रिपोर्ट में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। उस आरोपी की तलाश की जा रही है।