सरगुज़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा… अब ये होंगे नए उपाध्यक्ष

अम्बिकापुर। सरगुजा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। राकेश गुप्ता ने 1 साल का ही कार्यकाल पूरा किया था। सरगुजा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अब आदित्येश्वर सिंहदेव संभालेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता 1 साल 2 महीने तक उपाध्यक्ष थे और उन्होंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया। आदित्येश्वर का सुनिश्चित समय के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनना पूर्व निर्धारित ही था। यह समय करीब 1 साल का था।

इसलिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है। उल्लेखनीय है कि राकेश गुप्ता मौजूदा समय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष है और पैलेस के कट्टर समर्थक के रूप में पहचाने जाते हैं।

राकेश गुप्ता ने इस संबंध में कहा कि- ‘मैंने अपना वादा निभाया है, इसकी मुझे खुशी है, आदित्येश्वर सरगुजा कांग्रेस के भविष्य हैं।’