भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई भाजपा की आवश्यक बैठक ..

संगठन चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही थी बैठक

अम्बिकापुर

सरगुजा जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज बुधवार  को भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में आयोजित की गई ।  संभागीय संगठन मंत्री बिधानचन्द्र कर, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में संपन्न बैठक में …. जिले के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया तथा उनसे परिचयात्मक परिचर्चा हुई ।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में संभागीय संगठन मंत्री बिधानचन्द्र कर ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि संगठन ने महत्वपूर्ण जवाबदारी आपको सौंपी है, अतः मिलजुलकर पार्टी को आगे ले जाने की दिशा में कार्य करें. आगे उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्षों का भी उनके अच्छे कार्यकाल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश bjp meeting 1अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्षों के समक्ष तीनों विधानसभा जीतने की चुनौती है तथा आनेवाले तीन वर्षो में कड़ी मेहनत व टीमवर्क के साथ निश्चित सफलता हासिल की जा सकती है. बैठक में सक्रीय सदस्यता, आजीवन सदस्यता सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की मंडलवार समीक्षा भी की गई. इस अवसर पर भाजपा मजदुर मोर्चा अखिलेश सोनी ने वीएचपी नेता अशोक सिंघल के असमायिक निधन पर उनके व्यकतित्व पर प्रकाश डाला व सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. कार्यक्रम का संचालन राजकुमार अग्रवाल व स्वागत उद्बोधन प्रशांत शंकर त्रिपाठी ने किया.

इस अवसर पर सर्वश्री करताराम गुप्ता, विजयनाथ सिंह, अम्बिकेश केशरी, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, प्रबोध मिंज, हरपाल सिंह भामरा, श्रीमती किरण मिश्रा, दिनेश गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, प्रभात खलखो, धनीराम यादव, अशोक गुप्ता, श्रीमती सावित्री जायसवाल, श्रीमती माया मिश्रा, मुरारीलाल बंसल, रविन्द्र गुप्त भारती, जन्मेजय मिश्रा, राजकुमार बंसल, विद्यानंद मिश्रा, रामपुकार यादव, संतोष दास, श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय, नवनी कांत दत्ता, विनोद हर्ष, अनिल सिंह, रोशन गुप्ता, दिप्तेंद्र पुरिया, विजय व्यापारी, अजित सिंह, बोधप्रसाद यादव, रज्जूराम भगत, रामलखन महंत, विनोद हर्ष, जितेश्वर पाठक, पन्नालाल रजवाडे, सरजू यादव, सुभाष अग्रवाल, उमाशंकर उपाध्याय, वैभव सिंह देव, राजेश सिंह देवा, प्रो. गोपाल राम, गुलाम नबी अंसारी, अशोक सोनवानी, शैलेष कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, डॉ आशीष दुबे सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।