नगर पंचायत के सब इंजीनियर को सोशल मीडिया में सोनिया गांधी से जुड़ा पोस्ट करना पड़ा भारी.. कलेक्टर ने किया सस्पेंड

बालोद. जिले के डौंडी नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ा विवादित पोस्ट करना भारी पड़ गया है. कलेक्टर ने उनके इस कृत्य के लिए उन्हें सस्पेंड कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक़, जिले के डौंडी नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर केआर बर्मन ने बीते दिनों सोशल मीडिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ा एक विवादित पोस्ट शेयर किया था.

जिसपर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सिविल संहिता अधिनियम के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की थी.. जिसके बाद बालोद कलेक्टर ने इंजीनियर को निलंबित करने का आदेश दिया है.

img 20200109 wa00083482664051559799550

img 20200109 1436091044687663610684009