वीडियो : एनएचएम संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल से हड़बड़ाई सरकार… अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित..

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्यरत 13 हज़ार एनएचएम् संविदा स्वास्थयकर्मी आज से सरकार की वादाखिलाफी को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं.. जिससे कोरोना काल में प्रदेश के अस्पतालों की स्वस्थ्य व्यवस्थाएं ठप हो गई है.. जो सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है… इधर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं… और इस समय पर स्वास्थय कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थय मंत्री किस तरह हडबडाये हुए हैं… और अपील करते नजर आ रहे हैं.

आपको बता दें ये कर्मचारी यूँ ही हड़ताल पर नहीं है.. चुनाव के ठीक पहले जब कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र तैयार किया जा रहा था… उस वक्त भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एनएचएम के संविदा कर्मचारी हड़ताल पर गए थे.. इस दौरान चुनावी घोषणा पत्र बनाने वाले टीएस सिंहदेव हडताली कर्मचारियों के राजधानी रायपुर स्थित सभा स्थल पर मिलने गए थे… और आश्वासन दिया था कि.. कांग्रेस की सरकार बनते ही उनकों नियमितीकरण कर दिया जायेगा… और वो वाला वीडियों आज से सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है. 

अगर स्वास्थ्कर्मियों की ये हड़ताल लम्बे समय तक खिंच गई.. तो सरकार के माथे पर चिंता की लकीर खींचना लाजमी है.. क्योंकि प्रदेश में रोज हजारों कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं.. लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है.. ऐसे में अपनी अहम् भूमिका निभाने वाले संविदा स्वास्थय कर्मी हड़ताल पर रहते हैं.. तो फिर सरकार को उनकी मांग मानने पर मजबूर हो पड सकता है.

देखिए वीडियो