बंद हैण्डपंपों की शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 1800233008 का उपयोग करने की अपील

कोरबा

कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने बताया है कि सूखा ग्रस्त कोरबा जिले में स्थापित हैण्डपंपों के सत्त निरीक्षण वं संधारण का कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है तथापि किसी विशेष क्षेत्र में बंद हैण्डपंप की शिकायत हो तो टाल फ्री नंबर 1800233008 पर शिकायत की जा सकती है। इस हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। टाल फ्री में बात करते समय शिकायतकर्ता का नाम, ग्राम/बसाहट का नाम जहां हैण्डपंप बंद हो अवगत कराया जावे ताकि हैण्डपंप संधारण कार्य में त्वरित गति लाई जा सके। इसके अतिरिक्त विभाग के जिला स्तर, तहसील स्तर व विकासखंड स्तर पर पदस्थ अधिकारियों के मोबाइल पर भी संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों के नाम, पद व मोबाईल नंबर इस प्रकार है- जिला स्तर- एस. के.चंद्रा कार्यपालन अभियंता 9755511112, तहसील स्तर- कोरबा/करतला क्षेत्र-  ए.एस. सिदार सहायक अभियंता 7692882654, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा क्षेत्र- ए.एल.शेख सहायक अभियंता 9893294600, विकासखंड स्तर पर कोरबा क्षेत्र- बी.डी.गुप्ता उपअभियंता 9926151972, जे.पी. तंबोली उप अभियंता 9407917926, करतला क्षेत्र- जी.एस.कंवर उपअभियंता 8461953183, सरिता मानिकपुरी उपअभियंता 7587360363, कटघोरा एवं पाली क्षेत्र- एस.राम उपअभियंता 7869459175, पोंड़ीउपरोड़ा एवं पाली क्षेत्र-वाय.एम.मेहर राज उपअभियंता 9827104825.