छत्तीसगढ़ : कॉलोनी में डायरिया फैलने से हड़कंप… 3 साल की बच्ची सहित 16 पीड़ित… 3 गंभीर जिला अस्पताल रेफर

धमतरी। शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित अटल आवास डायरिया फैलने से हड़कंप मच गया है। यहां निवासरत 3 साल की बच्ची सहित 16 लोग डायरिया से पीड़ित हैं। वहीं 3 गंभीर मरीजों को जिला।अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इधर कॉलोनी में डायरिया फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अटल आवास पहुंचकर लोगों का स्वास्थ्य जांच कर रही है। बताया जा रहा है की गंदे पेयजल से बीमारी फ़ैली है।