झमाझम बारिश के बाद छाया घना कोहरा

उत्तरी हवाओं से आ रही हाड़ कपाने वाली ठंड, पड़ रहा पाला

कोरिया ( सोनहत से राजन पाण्डेय की रिपोर्ट)

Random Image
सोनहत में गुरूवार की सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक झमाझम बारिश हुई वहीं बारिश होने के बाद घना कोहरा छाने से अवागमन प्रभावित रहा । बादलों के छटने और उत्तरी हवाओं से क्षेत्र का तापमान तेजी से गिरने के कारण अंचल में शीतलहर की स्थिति है। आगामी दिनों में ठंडी हवाओं के साथ तापमान में और गिरावट की संभावना है। हवा की दिशा में उत्तर-पश्चिम और मौसम साफ होने के साथ ही अंचल में ठंड बढ गई है। विगत कुछ दिनों से लोग दिन भर गर्म कपड़े में दिखने लगे हैं। सुबह के समय प्रातः भ्रमण करने वालों की संख्या में कमी हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में शाम होने से पहले ही शीतलहर-सा अहसास हो रहा है। विदित हो कि पूरा क्षेत्र इन दिनों ठंड से कांप रहा है। हालत यह है कि दिन में भी लोगों के शरीर से गरम कपड़ा नहीं उतर रहा है। शाम के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश के बाद साफ हुए आसमान ने क्षेत्र में तापमान कम करते हुए ठंड बढा दी है। बेहद ठण्ड लोगों को दिन भर परेशान कर रही है, सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना वे लोग कर रहे हैं जिन्हें रात में सफर करना है। उन्हें इस कडाके की ठंड से दो चार होना पड रहा है। कई मुसाफिर रात की कडाके की ठंड को देखते हुए सफर निरस्त कर रहे हैं। बुजुर्गों के लिए पडने वाली कड़ाके की ठंड परेशानी का सबब बन गई है। गलियों मोहल्लों में उम्रदराज लोग गर्म कपडो से ढंके धूप सेकते नजर रहे है तो वही दिन में भी लोग आग का सहारा लेने को मजबूर हो रहे है। देर शाम लोग घरों की खिड़की दरवाजे बंद कर अंदर रहना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं। तो वही दिन में भी लोग गर्म कपडों से लैस होकर बाहर निकलना ज्यादा मुनासिब समझ रहे हैं। दफ्तरों में भी ठंड का एहसास देखा जा रहा है, ठंड से जनजीवन तेजी से प्रभावित हो रहा है।
sonhat 8
पड़ रहा पाला
सोनहत क्षेत्र में अभी से पाला पडने लगा है सुबह के समय धान के पैरावट पर नजर डालें तो पूरा पैरावट सफेद नजर आने लगा है वही सुबह के समय जमीन पर उगे घांस फूंस पर भी पाला देखा जा सकता है। बालम गढी पहाड़ पर कड़ाके ठंड से जमा कोहरा देखते ही बन रहा है
अलाव के सहारे जनजीवन
सोनहत में इन दिनो अलाव के सहारे जनजीवन चल रहा है आलम है की लोग अपने घरों में अलाव जला कर ठंड काट रहे है वहीं सोनहत क्षेत्र के ग्राम जनों ने पंचायत से उपर पारा नीचे पारा एवं खुटरा पारा में अलाव जलाने की मांग किया है।