आदेश की तामीली ना होता देख भड़के DGP.. कहा- कर दो निलम्बित!..

dgp dm awasthi

रायपुर..प्रदेश के पुलिस महकमे में डीजीपी डीएम अवस्थी..लगातार सर्जरी कर रहे है..आरक्षक स्तर से लेकर निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश पुलिस मुख्यालय से जारी किए जा रहे है..लेकिन पुलिस मुख्यालय के आदेश की त्वरित तामीली होता ना देख..डीजीपी ने आज प्रदेश के तमाम रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है..उन्होंने सख्त लहजे में दो टूक कहा दिया है..निलम्बित कर दो..

बता दे कि प्रदेश के पुलिस महकमे में आज भी कई ऐसे अधिकारी है..जो ट्रांसफर होने के बाद भी रिलीव नही हुए है.. और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है..जिसके चलते उक्त अधिकारियों की रवानगी हो नही रही है..इसलिए डीजीपी ने नाराजगी जाहिर की है..

IMG 20200920 WA0035