रेलवे के टॉयलेट के रंग पर भड़की समाजवादी पार्टी…झंडे के अपमान का रेलवे पर लगा आरोप….

गोरखपुर – यूपी के रेलवे अस्पताल के एक टॉयलेट में लगे टाइल्स पर बवाल खड़ा हो गया। इसकी वजह है टाइल्स का रंग, समाजवादी पार्टी ने यह आरोप लगाया है कि यह उसके झंडे के रंग जैसा है। पार्टी ने इसे अपमानजनक बताया है जिस पर उन्होंने जिम्मेदार लोगो पर कार्यवाही की मांग की है। ट्विटर पर भी लोग इसे लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्रोल कर रहे हैं।

गोरखपुर में ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल है। इसके संचालन का काम रेलवे करता है। इसमें रेलवे के कर्मियों का इलाज किया जाता है। इस अस्पताल के टॉयलेट में ऊपर लाल रंग के और नीचे हरे रंग टाइल्स लगे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि ये सपा के झंडे के रंग से बिल्कुल मिलता – जुलता है यहां तक कि रंग का अनुपात भी सपा के झंडे की तरह ही रखा गया है।

समाजवादी पार्टी ने कहा…?

WhatsApp Image 2020 10 29 at 17.40.40

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टॉयलेट की तस्वीर साझा की। रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्रालय से शिकायत भी है। पार्टी ने लिखा समजवादी पार्टी के प्रवक्ता और एमएलसी सुनील साजन ने आरोप लगाया कि यह भारतीय जानता पार्टी की दूषित मानसिकता को दर्शाता है।

भाजपा की सोच नीच है। नीच कोई इंसान नहीं होता है और ना ही कोई जाति होती है, ये सिर्फ एक सोच होती है। ऐसा काम सिर्फ नीच सोच रखने वाले ही कर सकते हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है।

सपा की एक ओर प्रवक्ता जूही सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी दूषित सोच को बदलिये मंत्रीजी। हर समाजवादी के लिए सपा के झंडे का रंग गौरव का प्रतीक है। हमारे काम को बदलते – बदलते आप इतना गिर जाएंगे, इसकी जरा भी उम्मीद नहीं थी।

रेलवे का जवाब – नार्थ इस्टर्न रेलवे ने ट्विटर पर समजावादी पार्टी के ट्वीट का जवाब दिया…

WhatsApp Image 2020 10 29 at 17.53.35