राज्योत्सव में खर्च और प्रदेश बदहाल..कांग्रेस ने किया जेल भरो आन्दोलन..!

अंबिकापुर

अम्बिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जेल भरो आन्दोलन किया और कांग्रेसियों ने पुलिस को गिरफ्तारी देकर आन्दोलन समाप्त किया। गौरतलब है की प्रदेश में सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया है की किसानो के साथ सरकार छल कर रही है बेरोजगार युवा बेरोजगारी से आत्म ह्त्या कर रहे है और सरकार राज्योत्सव मना कर प्रधान मंत्री को बुलाकर करोडो रुपये खर्च कर रही है जिसके विरोध में कांग्रेस जानो ने आन्दोलन किया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है की एक तरफ प्रदेश की जनता भरष्टाचार से त्रस्त है, किसान, छात्र बेरोजगार युवा आत्म ह्त्या करने को मजबूर है।  प्रदेश के विकाश के लिए राशी उपलब्ध ना होने का रोना भी रोया जा रहा है वही दूसरी ओर प्रदेश सरकार राज्योत्सव में प्रधान मंत्री के स्वागत में करोडो खर्च कर रही है जो जनता के पैसे का दुरूपयोग है। लिहाजा सरगुजा में कांग्रेस जनो ने शासन की इस नीति का विरोध करते हुए जेल भरो आन्दोलन किया है।

जेलभरो आन्दोलन में जिला अध्यक्ष अजय अग्रवाल, नगर निगम महापौर अजय तिर्की, द्वितेंद्र मिश्रा, बालकृष्ण पाठक, राजू अग्रवाल, नुरुल अमीन सिद्दीकी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, आलोक सिंह, अंचल ओझा सहित सभी कांग्रेस जन उपस्थित रहे।