कक्षा 10वीं , 12वीं मार्कशीट में करवाना चाहते हैं सुधार तो करना होगा ये काम, पर रखना होगा इन बातों का ध्यान

रायपुर. दसवीं-बारहवीं में नाम और जन्मतिथि गलत होने पर आप संशोधन करवा सकते हैं। लेकिन, इसके लिए समय सीमा तय हैं। जन्मतिथि में संशोधन तीन साल के भीतर होगा। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से अंकसूची में सुधार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इस बार दसवीं-बारहवीं की अंकसूची में बदलाव की तैयारी भी हैं। इसके तहत अंकसूची के पीछे जन्मतिथि संशोधन के अलावा कई अन्य सूचनाएं भी दी जाएगी।

IMG 20230523 WA0023

माशिमं के अफसरों का कहना हैं कि, जन्मतिथि संशोधन से संबंधित नियम पुराना हैं। लेकिन, छात्रों को इसकी जानकारी नहीं हैं। यही वजह हैं कि, जन्मतिथि से संबंधित बरसों पुराने मामले के लिए आवेदन आते हैं। इसलिए छात्रों से संबंधित सूचना इस बार अंकसूची के पीछे दर्शायी जाएगी। ताकि छात्रों पहले से ही यह जान लें कि माशिमं में क्या-क्या और कब-कब होगा। गौरतलब हैं कि, माशिमं में हर साल चार-पांच सौ मामले सिर्फ जन्मतिथि संशोधन से ही आते हैं।

मार्कशीट में नाम बदलवाने के लिए करना होगा ये काम

यदि मार्कशीट में आप अपने नाम मे कुछ सुधार करवाना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। इसके लिए 5वीं और 8वीं का रिजल्ट का फोटो कॉपी, स्कूल में दाखिले के समय पंजीयन रजिस्टर की फोटोकॉपी लगेगी। ये स्कूल प्रिंसिपल और जिला शिक्षा अधिकारी से प्रमाणित होना चाहिए, ये सभी डॉक्यूमेंट के साथ एक आवेदन लिखना होगा कि, आपको क्या सुधार करवाना हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में दे सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से स्पष्ट कर दिया गया हैं। मात्रात्मक त्रुटियां का ही सुधार किया जा सकता हैं। नाम बदलने जैसे कोई सुधार नही होगा।