CG Breaking: इस बार का विधानसभा सत्र होगा पेपरलेस, जानिए कैसे डिजिटल बजट पेश किया जाएगा

रायपुर…विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने विधानसभा सत्र के सम्बंध में प्रेस वार्ता ली औऱ जानकारी देते हुइये उन्होंने बताया कि 1 मार्च से 24 मार्च तक सत्र होगा। इसमें 14 बैठके होंगीं। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। 6 तारीख को बजट पेश होगा। होली त्यौहार में छुट्टी होगी। उसके बाद से पुनः सत्र शुरू होगा। 1 मार्च को द्वितीय मांग पेश किया जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2023 -24 का बजट पेश करेंगे। विनियोग विधेयक पर भी चर्चा की जाएगी।

अबतक 1730 प्रश्न आ चुके हैं। तारांकित प्रश्न 889, अतारांकित 741 प्रश्न है। 13 मार्च से 22 मार्च तक बजट पर चर्चा होगी। विधानसभा एप्प के माध्यम से बजट की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। 59 ध्यानाकर्षण बिंदु आये हैं। 23 शून्यकाल बिंदु हैं। इस बार दर्शकदीर्घा पूरी तरह से खुलेगा। विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए मिलेगा। महंत ने ये भी बताया कि बजट सत्र और भी बड़ा हो सकता था क्योंकि अंतिम बजट है। वही, 98.3% ऑनलाइन माध्यम से प्रश्न पूछे गए जो खुशी की बात हैं।

विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कहा- यह बहुत ऐतिहासिक सत्र था। किसी तरह की शिकायत नहीं हुई। विपक्ष के साथियों का भी धन्यवाद, उन्होंने कोई हड़ताल या कुछ नहीं किया।