छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट घोषित, रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को टिकट; देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर। BJP ने लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नाम का ऐलान हो गया है।

1. रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल

2. राजनांदगांव से संतोष पांडेय

3. दुर्ग से विजय बघेल

4. सरगुजा से चिंतामणि महाराज

5. कोरबा से सरोज पांडे

6. बिलासपुर से तोखन साहू

7. महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी

8. रायगढ़ से राधेश्याम राठिया

9. बस्तर से महेश कश्यप

10. कांकेर से भोजराज नाग

11. जांजगीर से कमलेश जांगड़े

इससे पहले गुरुवार को पार्टी ने देर रात तक मंथन किया था। केंद्रीय चुनाव कमेटी में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों ने कई नामों को अंतिम रूप दिया था।

पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनी थीं सरोज पांडेय

भाजपा नेत्री सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की पहली निर्वाचित राज्यसभा सांसद बनी थीं। उस दौरान बीजेपी के 49 विधायक थे। सरोज पांडेय को कुल 51 वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहला मौका था जब राज्यसभा के लिए चुनाव कराया गया था। इसके पूर्व निर्विरोध चुना जाता था। पिछली बार कांग्रेस ने लेखराम साहू को मौका दिया था, लेकिन उन्हें भितरघात के चलते पार्टी विधायकों के ही पूरे वोट नहीं मिले थे। यानी क्रॉस वोटिंग हुई थी। सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी नेता हैं, जो एक ही साल में दुर्ग जिले से महापौर, विधायक और सांसद रहीं।