छत्तीसगढ मे जिला कलेक्टर समेत कई आईएएस के तबादले..

CG Collector Transfer
CG Collector Transfer

रायपुर, 29 जनवरी 2014

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाएं

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज शाम यहां नया रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश में श्री एल.एस. केन कलेक्टर जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त सचिव के पद पर मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग के विकल्प पर पदस्थ किया गया है। श्री रामसिंह ठाकुर कलेक्टर बिलासपुर को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कलेक्टर रायपुर के पद पर पदस्थ किया गयाहै। श्रीमती शहला निगार विशेष सचिव, वित्त एवं संचालक बजट को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश पर्यन्त संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा और अपर आयुक्त वाणिज्यिक-कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री अमृत कुमार खलखो कलेक्टर बालोद को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के प्रबंध संचालक के पद पर और श्रीमती ऋतु सैन, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को आगामी आदेश तक कलेक्टर सरगुजा पदस्थ किया गया है।
श्री परदेशी सिद्धार्थ कोमल कलेक्टर रायपुर को कलेक्टर बिलासपुर के पद पर और श्री प्रसन्ना आर. कलेक्टर सरगुजा को सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। श्री एन.के. शुक्ला, संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा और अपर आयुक्त वाणिज्यिक-कर को कलेक्टर बालोद पदस्थ किया गया है। श्री भुवनेश यादव, उप सचिव सहकारिता और संचालक उद्यानिकी को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक कृषि विपणन मण्डी बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री हिमशिखर गुप्ता अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी विकास अभिकरण रायपुर और पदेन अतिरिक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर को आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।