ई-सेवा केन्द्र में चोरी : कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित है केन्द्र

अम्बिकापुर

के कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित ई.सेवा केन्द्र में बीती रात चोरो नें धावा बोल दिया। और वंहा के रेल्वे रिजर्वेशन काउंटर से 1 लाख 34 हजार रुपए नगद ले उडे। दरअसल सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित ई.सेवा केन्द्र के भीतर संचालित रिजर्वेशन काउंटर के पीछे की खिडकी को काट कर बीती रात अज्ञात चोरो नें वंहा रखे 1 लाख 34 हजार रुपए पार कर दिए है।

वैसे तो कलेक्ट्रेट परिसर शहर का सबसे सुरक्षित और सुरक्षा की निगरानी वाला इलाका माना जाता है। इतना ही नही कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर ही कलेक्टर कार्यालय के अलावा पुलिस अधीक्षक और कई आवश्यक कार्यालय मौजूद है। ऐसे में यंहा के ई.सेवा केन्द्र में इस तरह चोरी की घटना से आम लोग अपने आप को असुरक्षित महशूश करने लगे है। क्योकि शहर के अन्य इलाको में चोरी की घटना तो आम हो चुकी है ,  लेकिन कलेक्ट्रेट जैसे सुरक्षित और खास जगह में चोरी की वारदात नें पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खडा कर दिया है। बहरहाल क्राईम ब्रांच पुलिस और कोतवाली पुलिस नें अज्ञात चोरो की तलाश तो शुरु कर दी है।  लेकिन ये तलाश कब पूरी होती है ये देखने वाली बात होगी।