नाबालिक छात्रा की अस्मत से खेल रहा मदरसे का प्रिंसिपल गिरफ्तार.. चार महीनों से कर था दुष्कर्म..

बलरामपुर (कृष्णमोहन कुमार) जिले के रामानुजगंज में शिक्षा जगत को शर्मसार कर रख देने वाला मामला  सामनेे आया है,वार्ड नम्बर 06 में स्थित मदरसा में 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा को फेल करने की धमकी देकर मदरसे का प्रिसिंपल चार महीने से उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा था,वही पीड़ित पक्ष के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को  गिरफ्तार कर लिया है,और मामले की जांच कर रही है।

Random Image

दरसल बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में स्थित मदरसे के 30 वर्षीय प्राचार्य शोहेल आरिफ पिता अब्दुल करीम पर 15 वर्षीय 10 वी की छात्रा से बलात्कार करने का आरोप लग रहा है। पीड़ित पक्ष की माने तो आरोपी प्राचार्य छात्रा को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर बीते चार महीने से मदरसे के ही पुस्तकालय में उसे  अपनी हवस का शिकार बनाता था,और यही नही उसने बीते शुक्रवार को भी आरोपी ने छात्रा के साथ इस घिनौनी कृत्य को अंजाम दिया था।

वही छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और परिजनों ने इसकी शिकायत रामानुजगंज थाने में की,और पुलिस ने इस मामले में मदरसे के प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है।

मदरसा प्रबन्धन करेगा पीड़िता का मदद

वही मदरसे के प्रबंधक की माने तो चार माह से प्रिंसिपल द्वारा नाबालिक छात्रा से किये जा रहे इस कुकृत्य की जानकारी नही थी,और पीड़ित पक्ष द्वारा जानकारी मिलने के बाद मदरसा प्रबन्धन भी पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कह रहा है। पुलिस कर रही जांच, रामानुजगंज थाने में पीड़ित पक्ष के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है,और मामले के जांच में जुटी है।

एक बार फिर शिक्षा जगत हुआ शर्मसार

यह कोई पहला मामला नही है,जिससे शिष्य और गुरु के सम्बंध दागदार हुए हो,लेकिन शिक्षा देने वाली संस्थानों से जिस तरह से ऐसी खबरे निकलकर आती है, इससे ये शैक्षणिक संस्थान कलंकित तो होते ही है, इसके अलावा यहाँ तालीम ग्रहण करने वाले छात्र -छात्राओं के भविष्य पर भी संकट के घने बादल मंडराने लगते है। बहरहाल इस पूरे प्रकरण में पीड़ित पक्ष की अर्जी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,और मामले की जांच जारी है।