छत्तीसगढ़ : भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर : राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति के उपरांत अधिकारियों की नवीन पद स्थापना आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि भारत सरकार कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली की अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा में 07 जनवरी 2021 से की है।  

भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों की नवीन पद स्थापना की गई है, इसके अनुसार जयश्री जैन को उप सचिव मुख्य सचिव कार्यालय, चंदन संजय त्रिपाठी को अपर संचालक उच्च शिक्षा संचालनालय, प्रियंका ऋषि महोबिया को अपर कलेक्टर जिला कोरबा और डॉ. फरिहा आलम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह से रोक्तिमा यादव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद नियुक्त करते हुए उप सचिव वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दीपक कुमार अग्रवाल को छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह से तुलिका प्रजापति को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर रामानुजगंज नियुक्त किया गया है।