पुलिस लाइन का जवान कोरोना पॉजिटिव.. मचा हड़कंप, क्वारंटाइन सेंटर में लगी थी ड्यूटी!…

कोरबा। कोरबा पुलिस लाइन में एक आरक्षक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार संक्रमित पुलिस जवान की क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी लगी थी। जिसके बाद उसे क्वारंटाइन किया गया था। जिसकी कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है।

संक्रमित जवान को अब पुलिस लाइन के क्वार्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा है।