जंगल कैफ़े में पुलिस की दबिश… हुक्का पिला रहा कैफ़े मैनेजर गिरफ्तार.. 04 नग हुक्का और फ्लेवर ज़ब्त

रायपुर। पुलिस ने हुक्का पिला रहा कैफ़े मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौक़े से हुक्का पॉट और फ्लेवर भी ज़ब्त किया है। मैनेजर के ख़िलाफ़ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, की जंगल कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। सूचना पर सीएसपी के नेतृत्व में खम्हारडीह पुलिस ने जंगल कैफे में मारा छापा।

जहां मौके से पुलिस ने 04 नग हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त किया और हुक्का पिला रहे कैफे मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर के ख़िलाफ़ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।