क्वारंटाइन सेंटर में जहरीले सांप ने सीआरपीएफ जवान को डसा… हालत गंभीर

बीजापुर। ज़िले के क्वारंटाइन सेंटर में सांप ने एक सीआरपीएफ जवान को काट लिया है। घटना देर रात क़रीब 1:30 बजे की है। घटना के बाद जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार छुट्टी से लौटने के बाद सीआरपीएफ 229 बटालियन के जवान अर्जुन कुमार को महादेव घाट स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इस दौरान रात 1:30 बजे चारपाई पर सोए जवान को जहरीले सांप ने डस लिया। उसके बाद साथी जवानों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।