PM के सपनो में भागीदार महिलाओं का सम्मान कर मनाया जन्म दिन..!

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में लगी महिलाओं के साथ मनाया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अम्बिकापुर में सफाई कार्य में लगी SLRM की महिलाओं को सम्मानित कर के प्रधान मंत्री का जन्म दिन मनाया गया। गौरतलब है की देश के प्रधानमंत्री के द्वारा चालाये जा रहे स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप देनें में सबसे अहम् भूमिका SLRM केंद्र की महिलाऐ निभा रही है। लिहाजा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने इन महिलाओं का मोदी जी की योजना का विशेस जुडाव देखते हुए उनके जन्म दिन पर एक कार्यक्रम आयोजित कर इन महिलाओ को सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे सांसद कमलभान सिंह ने कहा की प्रधान मंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मूर्त रूप देने के कार्य मे लगी महिलाओं का सम्मान कर के पी एम् का जन्म दिन मनाना उनके लिए सबसे अच्छी बात होगी इस कार्य के लिए संसद ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा को बढाई दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा की आज इस मौके पर SLRM की बहनों का सम्मान किये जाने पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा को बढाई देते हुए साराहना की और कहा की इन बहनों के उल्लेखनीय कार्यो की तारीफ़ शब्दों से नहीं की जा सकती। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष अम्बिकेश केशरी, विनोद हर्ष, जन्मेजय मिश्रा, बिद्द्यानंद मिश्रा, मंजूषा भगत, अनिल अग्रवाल, माया मिश्रा, आशा शुक्ला, उमा पाण्डेय, जितेन्द्र सोनी, श्याम गुप्ता, मनोज सोनी, विनोद जायसवाल, पंकज गुप्ता, सिन्धु सोनी, दीपंकर गुप्ता, शानू कश्यप, सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।