मड़वा पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा.. काम करने के दौरान प्लांट की छत से गिरा मजदुर.. मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के मड़वा में स्थापित पॉवर प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में प्लांट के अंदर काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर प्लांट के अंदर बीजीआर कंपनी में काम करता था।

जानकारी के अनुसार नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम मड़वा में स्थापित पॉवर प्लांट के अंदर काम कर रहा अब्दुल सत्तार नाम का एक मजदुर काम करने के दौरान अचानक प्लांट की छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे वहां मौजूद साथी मजदूरों ने आनन फानन में चांपा के एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।