बारदाने की किल्लत से धान खरीदी हुई प्रभावित.. सांसद प्रतिनिधि ने कलेक्टर को कराया अवगत..कलेक्टर की पहल पर शुरू हुई खरीदी..मार्केट में आसानी से उपलब्ध नही बारदाने!..

बलरामपुर.. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है..इसी बीच किसानों को धान बेचने को लेकर परेशानी हो रही है..धान बेचने में सबसे बड़ा रोड़ा बारदाने की कमी आड़े आ रही है..वही आज बलरामपुर जिला मुख्यालय के धान खरीदी केंद्र में कुछ घण्टो के लिए धान खरीदी बाधित हुई ..जिसके बाद कलेक्टर श्याम धावड़े की पहल पर धान खरीदी शुरू हो पाई..

दरअसल किसानों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि धीरज सिंहदेव बलरामपुर धान खरीदी केंद्र पहुँचे थे..जहाँ मौजूद किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी..जिसके बाद किसानों की समस्या को लेकर उन्होंने कलेक्टर श्याम धावड़े से दूरभाष पर चर्चा की..और कलेक्टर के निर्देश के बाद बलरामपुर तहसीलदार स्थिति का जायजा लेने धान खरीदी केंद्र पहुँचे थे..

खरीदी केंद्र मौजूद किसानों की माने तो इस वर्ष समर्थन मूल्य पर उन्हें धान बेचने में बारदाने की कमी से जूझना पड़ रहा है..हालांकि राज्य सरकार ने किसानों से बारदाने की व्यवस्था कर उन्ही बारदानों से धान खरीदी करने की वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है..और उन बारदानों के एवज में प्रति बारदाना 15 रुपये देने का प्रावधान है..लेकिन मार्केट में बारदाने आसानी से उपलब्ध नही हो पा रहे है..और बारदाने मिल भी जाये तो अधिक दरों पर बेचे जा रहे है..यही नही प्लास्टिक के बोरे में धान नही खरीदे जा रहे है..जिस वजह से किसान परेशान है..

बता दे कि बलरामपुर धान खरीदी केंद्र में ऑनलाइन साफ्टवेयर में 4000 बारदाने का स्टॉक शो हो रहा है..लेकिन वे बारदाने धान खरीदने के लायक ही नही है..जिस वजह से आज यह समस्या निर्मित हो गई थी..

वही कलेक्टर श्याम धावड़े की पहल पर आज धान बेचने आये सभी किसानों के धान खरीदने के निर्णय के बाद धान खरीदी शुरू हुई..यही नही कलेक्टर ने जल्द ही सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर किसानों को हो रही समस्याओं को जल्द दूर करने आश्वस्त किया है..