निरंतर सही रणनीति के साथ परिश्रम ही खोल सकता है नेट सेट जैसी पात्रता परीक्षाओं में सफलता के द्वार: गोपीश्वर साय

अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में संचालित होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज भूगोल विभाग में नेट और सेट जैसी पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में एक एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। “हाउ टू प्रिपेयर फॉर नेट एंड सेट एग्जाम” विषय पर आयोजित इस व्याख्यान में विद्यार्थियों को उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

Random Image
20240802 2030356431182683076766685

मुख्य वक्ता गोपीश्वर साय, सहायक प्राध्यापक भूगोल, कालिदास शासकीय महाविद्यालय ने विद्यार्थियों को पात्रता परीक्षाओं की महत्ता बताते हुए, उनकी तैयारी के लिए सुनिश्चित रणनीति और निरंतर परिश्रम का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि निरंतर सही रणनीति और कठोर परिश्रम ही इन परीक्षाओं में सफलता के द्वार खोल सकता है।

20240802 2030475769153573783955903

कार्यक्रम की शुरुआत में भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा मिश्रा ने पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुए वक्ता महोदय का अभिनंदन किया। व्याख्यान के अंत में सा.प्रा. मनीषा राजवाड़े ने गोपीश्वर साय का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में स्नातक और स्नातकोत्तर की छात्राओं ने भाग लिया और इसका लाभ उठाया। समस्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।