प्रदेश की नई पीढ़ी के ऊर्जावान पत्रकार थे गोपाल …. डाँ रमन

अम्बिकापुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेष के वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दी दैनिक अम्बिकावाणी के प्रधान सम्पादक श्री गोपाल असावा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री गोपाल असावा का आज दोपहर अम्बिकापुर स्थित निवास में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने जारी शोक संदेष में कहा कि स्वर्गीय श्री गोपाल असावा ने अपने दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से सरगुजा और कोरिया जैसे आदिवासी  बाहुल्य जिलों की जनता को उल्लेखनीय सेवाएं दीं। उन्होंने अपने समाचार पत्र का रायपुर संस्करण भी शुरू किया था। डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय श्री गोपाल असावा के साथ अपने वर्षो पुराने आत्मीय संबंधों को याद करते हुए कहा कि उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। वे प्रदेष की नई पीढ़ी के ऊर्जावान पत्रकार थे। उनके निधन से राज्य के पत्रकार जगत को भी गहरा आघात पहुंचा है। डॉ. रमन सिंह ने उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईष्वर से प्रार्थना की है।
कमिश्नर और कलेक्टर ने भी दुःख व्यक्त किया
सरगुजा संभाग की कमिष्नर सुश्री रीता शांडिल्य और कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल ने जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से प्रकाषित हिन्दी दैनिक अम्बिकावाणी के प्रधान सम्पादक श्री गोपाल असावा के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने
ईष्वर से प्रार्थना की है कि वे स्व. गोपाल असावा की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस दुःख को सहन करने के लिए शोक संतप्त परिवारजनों को शक्ति प्रदान करे।
जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया शोक व्यक्त
जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अम्बिकापुर से प्रकाषित हिन्दी दैनिक अम्बिकावाणी के प्रधान सम्पादक श्री गोपाल असावा के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलनसार और हसमुख स्वभाव के धनी स्वर्गीय असावा की आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए ईष्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने ईष्वर से यह भी प्रार्थना की है कि इस दुःख को सहन करने के लिए शोक संतप्त परिवारजनों को शक्ति प्रदान करे।