– जगह जगह नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत,हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा शहर
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी महायात्रा 360 के तहत बनारस के अस्सी घाट से गंगाजल लेकर चोरकीपानी शिवालय के लिए निकले विधायक रामकुमार टोप्पो संग सभी कांवरियो का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।ग्राम मंगारी में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा स्वागत के बाद नगर पहुँचते तक विधायक एवं कांवरियो के स्वागत की झड़ी लग गई।स्वागत की कड़ी में ग्राम काराबेल चौक में ग्रामीणों द्वारा स्वागत के बाद ग्राम बमलाया चौक में एमएलए एजुकेशन सेंटर सोनातराई में भाजपा मंडल,अग्रसेन भवन में सहयोग फाउंडेशन एवं फिरू अग्रवाल के घर के पास चोरकीपानी सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
यहाँ के बाद महायात्रा 360 का स्वागत उरांव समाज सर्व आदिवासी समाज समेत जगह जगह नगरवासियों ने विधायक एवं कांवरियो का भव्य स्वागत किया।इसके बाद स्थानीय विश्रामगृह में महिला मंडल समेत भाजपाई एवं नगरवासियों ने पुष्पवर्षा करते हुए पूरे जोश एवं उत्साह के साथ विधायक समेत सभी कांवरियो का भक्तिभाव एवं बोलबम के नारों के साथ स्वागत किया।वही शहीद भगत सिंह चौक में भाजयुमो द्वारा आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से कांवर महायात्रा का स्वागत किया गया।
स्वागत सत्कार के बाद सभी कांवरियो का दल विश्रामगृह में काफी देर विश्राम करने के बाद अपने अगले पड़ाव ग्राम खड़गाँव के लिए पैदल रवाना हुई।यहाँ रात्रि विश्राम के बाद अगली सुबह कांवरियो का दल अपने अंतिम पड़ाव चोरकीपानी के लिए रवाना होगी।जहाँ स्वयंभू शिवलिंग में गंगाजल से जलाभिषेक के साथ इस महायात्रा 360 का समापन किया जायेगा।
