दहेज प्रताडना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या की कोशिश

  • अस्पताल में भर्ती, नायब तहसीलदार ने दर्ज किया बयान

अम्बिकापुर

अम्बिकापुर नगर के सुभाषनगर-गांधीनगर मोहल्ले में रहने वाली एक नवविवाहिता ने शुक्रवार को तड़के 5 बजे दहेज प्रताडना से तंग आकर अपने ऊपर मिट्टी तेल उड़ेल आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी, तभी परिवार के सदस्यों ने रोका तो महिला भागते हुये गांधीनगर थाना पहुंच गई और अपने साथ हुई मारपीट व दहेज के लिये आए दिन प्रताडि़त करने की शिकायत की। पुलिस के माध्यम से पीडि़त महिला को उपचार के लिए अम्बिकापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार श्री चंद्रा ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश पन्ना की रहने वाली कविता मंडल पति दिनेश मंडल उम्र 19 वर्ष जिसका 10 माह पूर्व ही विवाह हुआ था। कविता का आरोप है कि विवाह के बाद ही उसके पति दिनेश व सास-ससुर द्वारा एक लाख रूपये दहेज की मांग की जा रही थी। दिनेश द्वारा एक अन्य युवती से अवैध संबंध भी बना रखे थे। कविता ने आगे आरोप लगाते हुये बताया कि रूपये नहीं मिलने की सूरत में उसके पति द्वारा आये दिन लात-घूसों से उसकी पिटाई करता था। गुरूवार की रात कविता का पति दिनेश पुनरू दहेज की एक लाख रूपये की बात कहते हुये उसके साथ गाली-गलौज किया व मारपीट किया, जिसके कारण महिला काफी प्रताडि़त हो चुकी थी। इसी घटना से क्षुब्ध होकर महिला शुक्रवार को तड़के 5 बजे अपने ऊपर मिट्टी तेल डाल आत्महत्या करने की कोशिश की। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि न ही उससे किसी प्रकार की दहेज की मांग की जा रही थी और न ही लड़के का किसी लड़की से संबंध है। साथ ही परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से तीन बार बिना बताये कविता अपने मायके चली गई थी जिसे लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ी। हाल ही में कविता के पिता ने उसे यहां छोड़ कर गये थे। समाचार लिखे जाने तक गांधीनगर पुलिस महिला के पति व सास-ससुर को पकड़ थाने में बैठाई थी। नायब तहसीलदार द्वारा महिला का बयान दर्ज किया जा रहा था।