Breaking : अब इस ज़िले में लॉकडाउन… कलेक्टर ने जारी किया आदेश.. 26 जुलाई से 02 अगस्त तक लगेगा लॉकडाउन!..

बलरामपुर। प्रदेश के रामानुजगंज और बलरामपुर में भी 07 दिन लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिला कलेक्टर ने आज इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

यह लॉकडाउन आगामी 26 जुलाई यानि रविवार से 02 अगस्त रविवार तक जारी रहेगा। कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि जिले में अब तक 173 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, फिलहाल जिले में 09 एक्टिव केस हैं। बाकी 165 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। आज भी एक मरीज बलरामपुर में पाया गया है।

IMG 20200724 204401
IMG 20200724 204412
IMG 20200724 204424
IMG 20200724 204433
IMG 20200724 204452