मुखबिरी के शक में युवक की हत्या… नक्सलियों ने खेत से अपहरण कर मारी गोली

कांकेर। नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने अपहरण कर घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार घटना कांकेर जिले से लगे महाराष्ट्र गढ़चिरौली भामरागढ़ थाना क्षेत्र के भाटापारा गाँव की है। जहां के निवासी मृतक देवू ताडो अपने खेत मे काम करने गया हुआ था। इसी दौरान हथियारबंद नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की। इधर इस घटना के बाद आसपास गांव में दहशत का माहौल है।