Big Breaking : नक्सलियों ने एसआई का किया अपहरण…

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने एक उप निरीक्षक का अपहरण कर लिया है। बौखलाहट में नक्सली इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक गंगालूर के पालनार गांव से उपनिरीक्षक मुरली ताती को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है। मुरली 20 अप्रैल को पालनार मेले में पहुचा था। जगदलपुर में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ था। एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि ऐसी खबर आई है, तफ्तीश जारी है।

इस संबंध में बस्तर आईजी पी. सुंदरराज का कहना है कि जंगल में सर्च किया जा रहा है। जानकारी इकठ्ठा कर रहें है। जवान बीजापुर का रहने वाला है। तबियत खराब होने की वजह से जवान अपने गांव गया हुआ था। दोस्तों से भी जानकारी खंगाली जा रही है।