अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नक्सलियों ने जारी की विज्ञप्ति.. महिलाओं को पुलिस में भर्ती नहीं होने, टीवी सीरियल, विज्ञापन नहीं करने की कही बात.. एसपी ने कहा- नक्सलियों की छोटी सोंच और तालिबानी रवैया

दंतेवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दरभा डिवीजन सचिव साईनाथ ने विज्ञप्ति जारी किया है। विज्ञप्ति में नक्सलियों ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1910 से मेहनतकश मजदूर, महिलाएं अपने हक के लिए शोषण व अत्याचारों के प्रतिरोध के रूप में महिला दिवस मनाते आ रहे है। आज शोषक-शासक वर्गों द्वारा खेलकूद, रंगोली, व्यंजन प्रतिस्पर्धा आयोजित कर रस्म अदायगी करवाना बताया।

पुलिस द्वारा गाँवो पर हमले कर घर को लूटना, महिलाओं पर अत्याचार बंद करने, महिलाओं को पुलिस विभाग में भर्ती न होने की बात लिखी है। महिलाओं को अश्लील तरीके से दिखाने वाले सिनेमा, टीवी सीरियल, सोशल मीडिया, विज्ञापन में दिखाने को लेकर बंद करने की अपील की गई।

वहीं महिला दिवस पर नक्सलियों द्वारा महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने अपील की है की नक्सलियों को महिलाओं का टीवी सीरियल, विज्ञापन, पुलिस में काम न करना छोटी सोच और तालिबानी रवय्या है। उन्होंने महिला दिवस पर आमजनता से नक्सलियों की इस सोच का विरोध करने की बात कही।

img 20200308 wa0012954830141484340343
img 20200308 wa00115526970939120148910
img 20200308 wa00108378812041351538335