छत्तीसगढ़ : नगर निगम ने इन 2 इलाकों को बनाया कंटेनमेंट जोन… बाहर निकलने पर प्रतिबंध.. देखिए आदेश

राजनांदगांव। शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 77 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। मौजूदा हालात को देखते हुए नगर निगम ने 2 इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। साथ ही बैठक लेकर सभी को कोरोना गाइडलाइन के तहत काम करने के निर्देश दिए हैं।

शहर के गुड़ाखू लाइन और ममता नगर इलाके में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे। जिला प्रशासन ने दोनों ही इलाके को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अब इन इलाकों में रहने वाले लोगों को इलाके से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को ममता नगर इलाके में फिर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। वहीं गुड़ाखू लाइन में छह पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों ही इलाके घनी बस्ती वाले हैं। संक्रमण यहां से तेजी से फैलने का अंदेशा है। इस खतरे को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शहर के इन दोनों इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अब इन इलाकों में आवश्यक सुविधाओं के अलावा किसी भी चीज के लिए लोगों को बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

आदेश

screenshot 2021 03 27 15 51 56 392867179349196785641