छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की बैठक, जिला सरगुजा कार्यकारिणी का गठन, संघ ने तैयार की रणनीति.

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। शिक्षक संघ ने कार्यक्रम दौरान सबसे पहले जिला सरगुजा कार्यकारिणी का चुनाव कर गठन किया। इस आयोजन में संघ ने कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रणनीति तैयार की। जिसमें क्रमोन्नती, पदोन्नति, महंगाई भत्ता और अन्य मांगें शामिल होंगी।

मंगलवार को अम्बिकापुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने बैठक कर सर्व प्रथम जिला सरगुजा कार्यकारिणी का चुनाव किया। इस चुनाव प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष शौभिक दासगुप्ता, उपाध्यक्ष श्रीमती ब्रिजिट कुजूर, उपाध्यक्ष फ्रांसीसी कुजूर, उपाध्यक्ष विश्वास बेक, सचिव श्रीमती अवन्तिका सिंह, सह सचिव श्रीमती हरदीप तिग्गा, सह सचिव उमेश तिर्की, कोषाध्यक्ष अनुज एक्का और कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती महिमा तिग्गा , श्रीमती मनबसिया लकड़ा, श्रीमती दिव्या माधुरी एक्का, श्रीमती निमन पझरारेन खाखा चुने गए। इस चुनाव के प्रवेक्षक छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह व प्रदेश सह सचिव विवेक पाण्डेय।संग का मुख्य उद्देश्य शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य सैद्धांतिक विषय के रुप शामिल करना उसके साथ ही क्रमोन्नती, पदोन्नति, महंगाई भत्ता और अन्य मांगों के लेकर कार्ययोजना बनाया गया। इसके अलावा जिले में व्यायाम शिक्षकों के कार्यों व समस्याओं का निदान करना मुख्य उद्देश्य रखा गया।