नदी नाले उफान पर.. संभाग मुख्यालय से कई गांवो के संपर्क टूटे…

अंबिकापुर बीती रात हुई तेज बारिस के बाद क्षेत्र की कई नदियाँ उफान पर है.. और संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर से कई जिला व ब्लाक मुख्यालय का संपर्क टूट टूट चुका है.. वही अम्बिकापुर से झारखंड मुख्य मार्ग भी बंद है.. तेज बारिस की वजह से झारखंड मुख्य मार्ग में राजपुर से पहले गागर नदी के पुल के ऊपर से पानी जा रहा है लिहाजा वाहनों के पहिये वही के वही थमे हुए है.. वही स्थिति अम्बिकापुर प्रतापपुर मार्ग पर पिछली बरसात में टूटे हुए पुल की वजह से निर्मित हुई है महान नदी पर अस्थाई पुल के ऊपर से पानी है और आवागमन बंद है.. इसके अलावा अम्बिकापुर से बरियो होकर धौरपुर का मार्ग, बगीचा, कैलाशगुफा मार्ग भी बंद है..

unnamed 7 2

बहरहाल तेज बारिस के बाद आलम यह है की संभाग के कई क्षेत्र ऐसे है जहा के लोगो को संभाग मुख्यलय आने में परेशानी हो सकती है.. लेकिन गागर नदी के उफान में होंने से समस्या अधिक हुई है.. एनएच पर आवागमन अधिक होने की वजह से स्कूली छात्र भी परेसान हो रहे है वही बसों से आने जाने वाले लोग जंगल में ही पानी निकलने का इन्तजार कर रहे है…