रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब आरा से दुर्ग जा रही साउथ-बिहार एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। ट्रेन की भीषण टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जब साउथ-बिहार एक्सप्रेस श्रीनगर (खमतराई) रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी, तभी अचानक इस युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोका, लेकिन तब तक युवक उसकी चपेट में आ चुका था। इस हादसे के कारण ट्रेन लगभग 15 मिनट से अधिक समय तक मौके पर ही खड़ी रही, जिससे रेलवे परिचालन कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को पटरी से हटाकर एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल युवक की शिनाख्त (पहचान) करने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कहाँ का रहने वाला है और उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस और रेलवे के आला अधिकारी स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को पटरी से हटाकर एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल युवक की शिनाख्त (पहचान) करने का प्रयास किया जा रहा है कि वह कहाँ का रहने वाला है और उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
