मैनपाट महोत्सव 2016 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय पुरूष एवं महिला सायकल रेस प्रतियोगिता 
 
अम्बिकापुर
21 जनवरी 2016/  गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मैनपाट महोत्सव के अवसर पर साहसिक खेलों के अन्तर्गत राज्य स्तरीय पुरूष एवं महिला सायकल रेस का आयोजन अम्बिकापुर से मैनपाट तक किया जायेगा। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जायेगी। जिन बालक अथवा बालिकाओं की उम्र 28 जनवरी 2016 को 16 वर्ष से कम हो उन्हें जूनियर वर्ग मे रखा जायेगा तथा 16 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतियोगियों को सिनियर वर्ग में रखा जायेगा। जूनियर वर्ग के लिए साईकल रेस की दूरी 30 किलो मीटर तथा सीनियर वर्ग के लिए यह दूरी 50 किलो मीटर होगी। प्रतियोगियों को रेस हेतु सायकल स्वयं लाना होगा। प्रतिभागियों को उम्र प्रमाणीकरण के लिए बोर्ड परीक्षा की अंक सूची साथ लाना होगा।
पुरस्कार
पुलिस अधीक्षक आर.एस. नायक ने बताया है कि सीनियर पुरूष एवं महिला वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार, द्वितीय को 12 हजार 500, तृतीय को 10 हजार, चतुर्थ को 7 हजार 500 तथा पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले को 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इसी प्रकार जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 15 हजार, द्वितीय को 10 हजार, तृतीय को 7 हजार 500, चतुर्थ को 5 हजार तथा पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले को 2 हजार 500 रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सीनियर एवं जूनियर वर्ग के प्रतिभागी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के खेल शाखा में 28 जनवरी 2016 सायं 5 बजे तक अपना पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी मोबाईल नंबर 81098-82724 तथा 94060-46922 पर प्राप्त की जा सकती है।
2016 के मैनपाट महोत्सव में क्या क्या है आयोजन आगे की लिंक को क्लिक करके पढिए https://fatafatnews.com/the-final-outline-mainpat-carnival-in-the-presence-of-the-collector/