Mahtari Vandan Yojana Final List: महतारी वंदन योजना के 11 हज़ार से ज्यादा फॉर्म Reject, फाइनल लिस्ट जारी, इन्हीं महिलाओं को मिलेंगे 12 हज़ार रुपए… मोबाइल पर ऐसे देखें लिस्ट

रायपुर. Mahtari Vandan Yojana Final List: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ में से एक महतारी वंदन योजना हैं। इस योजना के लिए पात्र महिलाओं की अंतिम सूची (Mahtari Vandan Yojana Final List) कल यानी 1 मार्च को जारी कर दिया गया हैं।

बता दें कि, प्रदेशभर से महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख 26 हजार 352 फॉर्म भरे गए थे। जिसमें से 70 लाख 14 हजार 581 फॉर्म सही हुआ हैं। इसका मतलब की महतारी वंदन योजना के लिए 11 हजार 771 फॉर्म का रिजेक्ट हो गया हैं। पात्र महिलाओं को 8 मार्च को पहली किस्त की राशि 1 हजार रूपये खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए – Chhattisgarh Job Alert: छत्तीसगढ़ में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों पर भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन, जल्दी करें आवेदन!… यहां जानिए पूरी डिटेल

देखिए जिलेवार आंकड़े कितने फॉर्म जमा हुए और कितने रिजेक्ट हुए –

महतारी वंदन योजना के लिए रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 5 लाख 35 हजार 405 फॉर्म भरे गए हैं। वहीं, नारायणपुर जिले में सबसे कम 27 हजार 811 फॉर्म भरे गए हैं।

mahtari vandan yojana final list6790864405149060240

महतारी वंदन योजना का क्या हैं उद्देश्य ?

छत्‍तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से अधिक के उम्र वाले विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1 हजार रुपए दिया जाने का प्रविधान हैं।

इस योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा जारी अंतिम सूची को कैसे देखें, क्या प्रक्रिया हैं। इसके लिए एक अलग आर्टिकल लिखा गया हैं। उस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए और प्रक्रिया जानने के लिए यहां पर क्लिक करें…

Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की आज गई अंतिम सूची, आपको 1 हजार रुपए मिलेंगे या नहीं? इस वेबसाइट पर तत्काल चेक करिए नाम…

इन्हें भी पढ़िए -CG Transfer: डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट कलेक्टर, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, ज्वाइंट संचालक बदले गए, देखिए सूची-

Lok Sabha Elections: बीजेपी जल्द जारी करेगी पहली लिस्ट, CEC की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

इसे भी देखिए –