Breaking : कैशियर से दिनदहाड़े 20 लाख की लूट, 6-7 लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया, CCTV में कैद हुई घटना

रायपुर : राजधानी में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां रायपुर के उरला स्थित मां कूलरगढ़ी प्लांट के कैशियर के साथ 20 लाख की लूट हुई है।

जानकारी के अनुसार कैशियर नित्यानंद छुरा सिटी आफिस फाफाडीह से 20 लाख कैश लेकर प्लांट जा रहा था। इसी दौरान 2 बाइको पर 6 से 7 लूटेरो ने घेरकर पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

पूरी वारदात CCTV में कैद हो गयी है। उरला थाना और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची है। जांच जारी है।

IMG 20210116 WA0025
IMG 20210116 WA0022