Big Breaking : 14 अप्रैल से इस ज़िले में लॉकडाउन… सभी सीमाएं रहेंगी सील.. कलेक्टर ने जारी किया आदेश!

महासमुंद। जिले में 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगाया जाएगा। 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजे तक लॉकडाउन प्रभावशील रहेगा। लॉक डाउन की अवधि में जिले की सीमाएं सील रहेंगी। केवल मेडिकल के दुकानों को अपने समय पर खोलने की अनुमति होगी। वहीं पेट्रोल पंप संचालक केवल शासकीय वाहन, बैंक, ई-पास धारी को पेट्रोल-डीजल देंगे।

इसके अलावा सुबह 6 बजे से 8 बजे तक डेयरी की दुकानें खुले रहेंगे। पशु-चारा की दुकानों को भी सुबह 6 से 8 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल सभी बंद रहेंगे। सभी शासकीय एवं निजी बैंक भी इस अवधि में बंद रहेंगे।

एटीएम और अस्पतालों की सेवा रहेगी जारी। जिले के सभी देशी और विदेशी मदिरा की दुकानें भी इस अवधि में बंद रहेंगे। लॉकडाउन की अवधि में जिले की सीमाएं सील रहेंगी। इस बाबत कलेक्टर डोमन सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश-

screenshot 2021 04 10 20 47 01 184701048757359239866
screenshot 2021 04 10 20 47 30 148684262475055775100
screenshot 2021 04 10 20 47 43 673265742892856191408
screenshot 2021 04 10 20 47 57 138003581976879058549