Big Breaking : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन… देखिए लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 12 शहरों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रायपुर, जशपुर, कोरबा, सूरजपुर, बेमेतरा, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और रायगढ़ में सख्ती बढ़ाई गई है। राजनांदगांव का एक आदेश सोशल मीडिया पर चला था कि वहां 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, लेकिन कलेक्टर ने उसे फर्जी बताया है। यहां जिले में 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है।

• रायपुर में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया था, जिसे अब बढ़ाकर 26 अप्रैल तक कर दिया गया है।

• रायगढ़ में 27 तारीख तक सब कुछ बंद रहेगा। यहां पहले 14 से 22 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन किया गया था।

• कोरबा में भी लॉकडाउन बढ़ाकर 27 अप्रैल तक कर दिया गया है। यहां पहले 12 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था।

• जशपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले जिले में 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था।

• सूरजपुर में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इससे पहले जिले में 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था।

• बालोद में भी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। यहां पहले 10 से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था।

• महासमुंद में 26 अप्रैल तक के लिए लॉक कर दिया गया है।

• बेमेतरा में भी अब 26 अप्रैल तक सब कुछ बंद रहेगा। जिले में पहले 10 अप्रैल से लेकर 19 अप्रैल की शाम 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था।

• बलरामपुर जिले में भी लॉकडाउन 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यहां 14 अप्रैल से लॉकडाउन जारी है।

• दुर्ग में भी लॉकडाउन को बढ़ाकर अब 26 अप्रैल तक के लिए कर दिया गया है। जिले में पहले 6 से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 19 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे 26 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।